PM Svanidhi Yojana 2025: अगर आप रेहड़ी-पटरी वाले हैं या छोटा-मोटा व्यापार करते हैं और सोच रहे हैं कि थोड़ा पैसा मिल जाए तो अपने काम को फिर से शुरू कर सकें तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने ऐसे ही मेहनती लोगों के लिए PM Svanidhi Yojana 2025 को फिर से एक्टिव कर दिया है। इस योजना के जरिए अब आप बिना ज्यादा झंझट के ₹50,000 तक का लोन ले सकते हैं और सबसे खास बात ये है कि इस लोन पर 7% तक की ब्याज सब्सिडी भी मिलती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि इस योजना का फायदा कैसे लें, कौन लोग इसके लिए पात्र हैं, क्या दस्तावेज लगेंगे और ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है तो बस बने रहिए इस आर्टिकल में क्योंकि यहां आपको हर वो जानकारी मिलेगी जो PM Svanidhi Yojana Apply 2025 के लिए जरूरी है। इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें ताकि एक भी पॉइंट मिस न हो।
PM Svanidhi Yojana 2025 Overview
पोस्ट का नाम | PM Svanidhi Yojana 2025 |
शुरू करने वाली संस्था | भारत सरकार |
लाभार्थी | रेहड़ी-पटरी वाले छोटे व्यापारी |
उद्देश्य | स्वरोजगार को बढ़ावा देना |
लोन राशि | ₹10,000 से ₹50,000 तक |
ब्याज दर | 7% तक सब्सिडी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | pmsvanidhi.mohua.gov.in |
PM Svanidhi Yojana 2025 क्या है?
पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत साल 2020 में हुई थी और इसका मकसद था छोटे व्यापारियों को वित्तीय सहायता देना ताकि वो फिर से अपना काम शुरू कर सकें। खासतौर पर रेहड़ी, पटरी, ठेला लगाने वाले या छोटे दुकानदार इस योजना के मुख्य लाभार्थी हैं। इस योजना के तहत सरकार की ओर से पहले चरण में ₹10,000, फिर ₹20,000 और अब ₹50,000 तक का लोन मिल सकता है।
इस लोन को लेने के लिए कोई भी जमानत देने की जरूरत नहीं होती और समय पर लोन चुकाने वालों को ब्याज में 7% की सब्सिडी मिलती है। मतलब जितनी जल्दी आप लोन चुकाएंगे, उतना ही फायदा होगा। अब तक लाखों लोग इस योजना का फायदा ले चुके हैं और सरकार की योजना है कि 2025 तक और भी ज्यादा लोगों को इस योजना से जोड़ा जाए।
SBI दे रहा है ₹1 लाख तक का माइक्रो लोन, 2025 में आवेदन कैसे करें
PM Svanidhi Yojana 2025 Interest Rate
- इस योजना में सामान्य लोन की तरह ब्याज लगता है।
- अगर आप लोन की EMI समय पर चुकाते हैं तो
- सरकार आपको उस पर 7% तक की ब्याज सब्सिडी देती है।
- ये सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
- लोन चुकाने की अवधि आमतौर पर 1 साल तक की होती है।
PM Svanidhi Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत आप ₹50,000 तक का लोन बिना किसी जमानत के ले सकते हैं।
- समय पर लोन चुकाने पर 7% तक की ब्याज में सब्सिडी मिलती है।
- लोन लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से हो सकती है।
- आपकी क्रेडिट हिस्ट्री भी बनती है, जो आगे बड़े लोन के लिए फायदेमंद है।
- इस लोन से आप अपना पुराना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकते हैं।
- योजना में शामिल होने वाले व्यापारियों को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाता है।
PM Svanidhi Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए यानी इस योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाएगा।
- वे सभी लोग पात्र हैं जो रेहड़ी-पटरी लगाकर, ठेले से सामान बेचकर या सड़कों पर छोटी दुकान चलाकर रोज़गार करते हैं।
- PM Svanidhi Yojana के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के पास स्थानीय नगर निकाय (जैसे नगर निगम या पंचायत) द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र या व्यवसाय चलाने का प्रमाण होना जरूरी है।
- आवेदक का मोबाइल नंबर उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक के ऊपर पहले से कोई बड़ा बकाया लोन या बैंक डिफॉल्ट नहीं होना चाहिए।
चिंता नहीं, पाएं ₹50,000 तक का लोन, बिना सिबिल के, यहाँ से ऐसे करें अप्लाई
PM Svanidhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शहरी निकाय द्वारा जारी पहचान पत्र या प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना जरूरी है)
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Svanidhi Yojana Apply कैसे करें
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज खुलेगा जहां आपको “Apply for Loan” या इसी तरह का ऑप्शन मिलेगा।
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर OTP से वेरीफिकेशन करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल्स जैसे नाम, पता, व्यापार की जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- फिर आपको लोन की राशि और अवधि चुननी है और फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- अगर आपकी जानकारी सही होती है तो कुछ ही दिनों में बैंक आपसे संपर्क करेगा।
- लोन अप्रूव होते ही पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
ऑफलाइन आवेदन
- अपने नजदीकी बैंक ब्रांच या नगर निगम कार्यालय में जाना है।
- वहां पर जाकर PM Svanidhi Yojana का फॉर्म मंगना है।
- फिर फॉर्म को ध्यान से भरना है और सभी जरूरी दस्तावेज उसके साथ लगा देना है।
- उसके बाद भरा हुआ फॉर्म संबंधित अधिकारी को जमा कर देना है।
- फिर वे आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे और पात्र पाए जाने पर लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा