Maiya Samman Yojana New Year Gift: नए साल से पहले महिलाओं को सरकार द्वारा बड़ा तोहफा दिया जाएगा। मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को यह लाभ प्राप्त होगा। सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य की 55 लाख से भी अधिक महिलाओं को नए साल से पहले 2500-2500 रूपये दिए जाएंगे।
नए साल से पहले महिलाओं को बड़ा उपहार देने की तैयारी वर्तमान समय में जोरों शोरों से चल रही है। बता दे की मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त की राशि 28 दिसंबर को राज्य सरकार जारी करने वाली है। और 5वी किस्त के रूप में ही महिलाओं को 2500-2500 रूपये मिलने वाले हैं।
नए साल से पहले महिलाओं को मिलेगा उपहार
नए साल से पहले महिलाओं को उपहार देने की तैयारी झारखंड सरकार द्वारा किया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री ने ट्विटर (X) पर लिखा है कि 28 दिसंबर को रांची में होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान 55 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में 2500-2500 रूपये जमा की जाएगी।
राज्य की महिलाओं को यह पैसे नए साल से पहले उपहार के रूप में मिलने वाला है। चुकी राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मंईयां सम्मान योजना का संचालन किया जा रहा है। 4 किस्त से महिलाओं को ₹4000 मिलने के बाद महिलाएं लंबे समय से 5वी किस्त का इंतजार कर रही है।
विधानसभा चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा बड़ा किया गया था कि चुनाव के बाद इसके किस्त की राशि को ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500 किया जाएगा। चुनाव का परिणाम आने के बाद अब राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 की राशि मिलने वाली है।
अबुआ आवास योजना की नई सूची जारी, सिर्फ इनको मिलेंगे 2 लाख रूपये
55 लाख महिलाओं को मिलेंगे लाभ
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की 55 लाख महिलाओं को ये पैसे दिए जाएंगे। सरकार ये पैसे उन सभी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी जो इस योजना की लाभार्थी है। सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत यह पैसा रांची के नामकुम कुटिया चौक आर्मी मैदान के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर किया जाएगा।
राशि वितरण की प्रक्रिया
सरकार मंईयां सम्मान योजना के दिसंबर माह की किस्त को महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी प्रणाली के माध्यम से ट्रांसफर करेगी। जैसे ही महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 की राशि प्राप्त होगी, महिलाओं को SMS प्राप्त होगा।
मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
- इस योजना से झारखंड की मूल निवासी महिलाओं को लाभ मिलते हैं।
- 18 से 50 वर्ष के बीच महिलाओं को लाभ मिलेंगे।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- महिला या महिला का पति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई सदस्य टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।

मेरा नाम Dilip है और में पिछले 5 साल से ब्लोगिंग के क्षेत्र में हूं। इस समय में Govtloanhelp.com जैसे बड़े प्लेटफार्म के माध्यम से आप सभी को सरकारी योजना, गवर्नमेंट लोन योजना, लोन और अन्य नवीनतम जानकारी पहुंचाने का काम कर रहा हूं।