Maiya Samman Yojana Gramin List: मंईयां सम्मान योजना की ग्रामीण लिस्ट जारी, इन महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 हर महीने

Maiya Samman Yojana Gramin List: झारखंड की महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुरूआत किया है। मंईयां सम्मान योजना से लाभ पाने के लिए राज्य की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा फॉर्म भरे गए हैं। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ₹1000 की वित्तीय सहायता हर महीने दी जाती थी लेकिन अब इस योजना से महिलाओं को ₹2500 हर महीने प्राप्त होंगे।

2500 रूपये उन महिलाओं को प्राप्त होंगे जिन्होंने आवेदन किए हैं और जिनके आवेदन को संबंधित अधिकारियों ने स्वीकृति दे दी है। मुख्यतः झारखंड राज्य की 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं और लड़कियों को इस योजना से लाभ प्राप्त होंगे। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखती है तो आपको ग्रामीण सूची को चेक करना चाहिए, जिसकी पूरी प्रक्रिया आगे हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Gramin List Overview

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana Gramin List
योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
आयु सीमा 18 से 50 वर्ष
लिस्ट चेक की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य

मंईयां सम्मान योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान करना है। मंईयां सम्मान योजना से लाभ पाने के लिए राज्य की 64 लाख से भी अधिक महिलाओं के द्वारा फॉर्म भरे गए हैं जिनमें से 55 लाख से भी अधिक महिलाओं को इस योजना से लाभ दिए जा रहे हैं।

मंईयां सम्मान योजना का लाभ

मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की चयनित महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने वृत्तीय सहायता राशि दी जाती है। अब तक महिलाओं को इस योजना से हर महीने ₹1000 प्राप्त हुए हैं जबकि 5वी किस्त से महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह मिलना शुरू होगा।

सरकार से मिलने वाले पैसे की मदद से महिलाएं अपना तथा अपने परिवार की छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूर्ण कर सकती है तथा परिवार के संचालन में अपना विशेष योगदान दे सकती है।

अबुआ आवास योजना की नई सूची जारी, सिर्फ इनको मिलेंगे 2 लाख रूप

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड राज्य की महिलाओं को लाभ दिए जाते है।
  • 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं और लड़कियों को इस योजना से लाभ मिलते हैं।
  • महिला के परिवार का सालाना आय ₹3,00,000 से कम होने पर इस योजना के लाभ मिलेंगे।
  • महिला या महिला के परिवार का अन्य कोई सदस्य नौकरी पेशा या टैक्स भुगतान करने वाला नहीं होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana Gramin List चेक कैसे करें?

मंईयां सम्मान योजना की ग्रामीण लिस्ट को आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन तरीके से चेक कर सकती हैं। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखती हैं और आप ग्रामीण लिस्ट को चेक करना चाहती हैं तो बता दे कि आप अपने ग्राम पंचायत की लिस्ट को अपने ग्राम पंचायत के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर प्राप्त कर सकती हैं या फिर आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर भी ग्रामीण लिस्ट पा सकती है।

वही ऑनलाइन लिस्ट चेक करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –

  • महिलाएं सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट में चले जाएं।
  • इसके बाद आपको मुख्य पेज पर लॉगिन से संबंधित लिंक मिलेगा जिसमें क्लिक करें।
  • इसके बाद पूछे जाने वाले आवश्यक जानकारी को चयन करें।
  • आखिर में आपके ग्राम पंचायत की सूची खुलेगी जिसमें आप अपना नाम चेक करें।
  • सूची में आपका नाम होने पर आपको मंईयां सम्मान योजना से लाभ मिलेंगे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon