Maiya Samman Yojana 5th Kist: मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana 5th Kist: मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आ रही है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को दूसरे अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी है, इसी के साथ ही विधि विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को ₹2500 मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

संभवत: राज्य की पात्र महिलाओं को क्रिसमस से पहले मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि प्राप्त हो जाएगी। मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि 55 लाख महिलाओं के बैंक खाते में पहुंचेगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को पहले ₹1000 दिए जाते थे। विधानसभा चुनाव के दौरान किस्त की राशि को बढ़ाकर ₹2500 करने की घोषणा की थी जिसे अब पूर्ण किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपये

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर (X) पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि अब से एक सप्ताह के बाद खटाखट खटाखट सभी महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना राशि बिना रोक टोक के पहुंच जाएगी। बता दे की हाल ही में आई अपडेट के अनुसार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी महिलाओं की जांच होगी।

जांच के दौरान आयोग्य पाए जाने वाली महिलाओं का नाम सूची से हटा दिया जाएगा और योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो इस योजना के दिशा निर्देश को पालन करती है। हाल ही में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विकास से पता चला है कि राज्य की कई क्षेत्र की महिलाएं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने के साथ मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही है।

साथ ही कई महिलाएं तो मंईयां सम्मान योजना का लाभ 2 जिलों से उठा रही है। ऐसी महिलाओं का नाम पात्रता सूची से हटाकर इन लाभ से वंचित किया जाएगा और पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। अपात्र महिलाओं को लाभ मिलने के कारण पात्र महिलाएं लाभ से वंचित रह जा रही है।

मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य

मंईयां सम्मान योजना का शुरुआत करने के पीछे झारखंड सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। चुकी इस योजना से महिलाओं को पहले ₹1000 की सहायता राशि दी जाती थी जो वर्तमान महंगाई में अपनी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए कम है

जिसके कारण सरकार ने किस्त की राशि को बढ़ाकर ₹2500 करने का फैसला लिया है ताकि महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी दूसरे के आगे हाथ फैलाना न पढ़े।

5वी किस्त में ₹2500 इन महिलाओं को मिलेंगे

मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त में ₹2500 उन महिलाओं के बैंक खाते में डाले जाएंगे जिनका नाम इस योजना की पात्रता सूची में शामिल होगा। हाल ही में राज्य सरकार ने अपात्र महिलाओं के आवेदन को रिजेक्ट कर उन्हें लाभ से वंचित करने का निर्णय लिया है।

ऐसे में जिन भी महिलाओं का नाम इस योजना की सूची में शामिल होगा उन्हें ही लाभ मिलेंगे। अगर आप राज्य सरकार की संपूर्ण पात्रताएं पूर्ण करती है तो ही आपको इस योजना की किस्त के पैसे प्राप्त होंगे। ऐसे में मंईयां सम्मान योजना की 5वी किस्त की सूची को चेक कर आप पता कर सकती है कि आपके खाते में ₹2500 की राशि आएगी या फिर नहीं।

मंईयां सम्मान योजना का लिस्ट कैसे चेक करें?

मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट चेक करने के लिए आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ग्राम पंचायत कार्यालय चले जाएं, जहां से आपको पात्र महिलाओं की सूची प्राप्त होगी। ₹2500 की किस्त जिन महिलाओं के बैंक खाते में डाली जाएगी, सरकार ने ऐसी महिलाओं का नाम पात्रता सूची में शामिल किया है जो प्रत्येक ग्राम पंचायत और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पास भेज दिए गए हैं।

आप ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर मंईयां सम्मान योजना के पात्र महिलाओं की सूची को चेक कर सकती है। यदि आपका नाम इस सूची में शामिल होता है और आपका डीबीटी एक्टिव है तो आपको मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त में ₹2500 की राशि जरूरी प्राप्त हो जाएगी।

Maiya Samman Yojana Important Link

Official Website Click Here
Home Page Click Here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon