Abua Awas Yojana List 2025: अबुआ आवास योजना की लिस्ट को सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। हाल ही में राज्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना के नई आवेदन लिए गए थे। फाइनली अब सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना की लिस्ट को जारी कर दिया गया है।
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 2 लाख लाभुकों को घर दिया जा चुका है जबकि 4.5 लाख लोगों को वर्तमान समय में दिया जा रहा है और सरकार ने 25 लाख के आसपास लाभुकों का नाम अबुआ आवास योजना की सूची में शामिल किया है। यदि आपने अबुआ आवास योजना का लाभ पाने के लिए फॉर्म भरा है
तो आपको इस योजना की लाभार्थी सूची को चेक जरूर करना चाहिए। आज के इस पोस्ट के माध्यम से आप Abua Awas Yojana List 2025 को आसानी से चेक कर सकते हैं। अबुआ आवास योजना लिस्ट चेक संबंधित जानकारी के लिए आप पोस्ट को आखिर तक पढ़े।
Abua Awas Yojana List 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | Abua Awas Yojana List 2025 |
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना |
आर्टिकल का प्रकार | झारखंड सरकारी योजना |
लाभार्थी | झारखंड के गरीब एवं बेघर नागरिक |
लाभ | घर बनाने के लिए 2 लाख मिलेंगे |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
Abua Awas Yojana List 2025
अबुआ आवास योजना का शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया है। इस योजना का शुरुआत वर्ष 2023 में 15 अगस्त के समारोह पर हेमंत सोरेन के द्वारा शुरू करने की घोषणा किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब एवं असुरक्षित बेघर नागरिकों को रहने के लिए पक्के मकान की सुविधा प्रदान करना था।
सरकार इस योजना के अंतर्गत 3 कमरों का घर बनाने के लिए कुल ₹200000 की सहायता राशि प्रदान करती है। अबुआ आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2028 तक सरकार ने 20 लाख से भी अधिक परिवारों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अबुआ आवास योजना का लाभ उन्हीं लाभुकों को प्राप्त होगा जिनका नाम इस योजना की सूची में शामिल होगा।
राज्य सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना की नई लाभार्थी सूची को जारी कर दी गई है। लाभार्थी सूची में झारखंड के 25 लाख के आसपास लाभार्थी परिवारों के नाम को शामिल किया गया है। इस सूची में जिनका भी नाम होगा सरकार द्वारा उन्हें पक्के मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
अबुआ आवास योजना के लाभ
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पीएम आवास के लाभ से वंचित परिवारों को सरकार 2 लाख की वृत्तियां सहायता घर बनाने के लिए प्रदान करती है। सरकार 2 लाख की राशि 4 किस्तों में जारी करती है। पहली किस्त में ₹30000 मिलते हैं, दुसरी किस्त में ₹50000 मिलते है, तीसरी किस्त में ₹100000 और आखिरी किस्त में ₹20000 प्राप्त होते हैं।
इन सब के अलावा सरकार मनरेगा के अंतर्गत ₹25840 भी प्रदान करती है। राज्य के नागरिक अबुआ आवास योजना से लाभ पा कर अपने लिए पक्के मकान का निर्माण कर सकते हैं एवं बेहतर तरीके से जीवन यापन कर सकते हैं।
मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रूपये
अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता
- आवेदक झारखंड का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास पहले से पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- आवेदक सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- परिवार का सालाना आय 3 लाख रुपए से कम होना चाहिए।
- आवेदक अन्य किसी आवास योजना का लाभ पहले से नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
- आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
Abua Awas Yojana List 2025 चेक कैसे करें?
अबुआ आवास योजना की लिस्ट को आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा, जबकि ऑफलाइन चेक करने के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या इस योजना के संबंधित अधिकारी से संपर्क करना होगा जहां से आपको अपने ग्राम पंचायत की लिस्ट मिलेगी।
वहीं अगर आप ऑनलाइन तरीके से अबुआ आवास योजना की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर सकते हैं –
- अबुआ आवास योजना की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- इसके बाद मुख्य पेज में आपको ट्रेक एप्लीकेशन का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और एक्नॉलेजमेंट नंबर को दर्ज करना है।
- फिर आपको आखिर में चेक एप्लीकेशन स्टेटस के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने अबुआ आवास योजना की लिस्ट खुलेगी जिसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
मेरा नाम Dilip है और में पिछले 5 साल से ब्लोगिंग के क्षेत्र में हूं। इस समय में Govtloanhelp.com जैसे बड़े प्लेटफार्म के माध्यम से आप सभी को सरकारी योजना, गवर्नमेंट लोन योजना, लोन और अन्य नवीनतम जानकारी पहुंचाने का काम कर रहा हूं।